Spread the love

हमीरपुर। कस्बा सुमेरपुर में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कस्बे के विभिन्न इलाकों में करीब आधा दर्जन विद्युत ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं, जिससे हर समय बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमों की अनदेखी करते हुए इन हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मरों को जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर स्थापित कर दिया गया है।
सबसे गंभीर बात यह है कि इन ट्रांसफार्मरों के चारों ओर सुरक्षा के लिए न तो कोई जाली लगाई गई है और न ही किसी प्रकार की बाउंड्री बनाई गई है। खुले में रखे होने के कारण राहगीरों, बच्चों और मवेशियों के लिए ये ट्रांसफार्मर खतरे का सबब बने हुए हैं। बारिश और नमी के मौसम में करंट उतरने की आशंका और अधिक बढ़ जाती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे के कई व्यस्त इलाकों में खुले पड़े ट्रांसफार्मर सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि इन्हें जल्द ऊंचे चबूतरों पर स्थापित किया जाए तथा चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया जाए।
स्थानीय नागरिक अमीन खान सहित कई लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया है। लोगों का कहना है कि किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय विभाग को तत्काल सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन खुले ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *