Spread the love

हमीरपुर। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में दबंगों द्वारा एक दलित युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार टेढ़ा गांव निवासी संदीप वर्मा गांव में परचून की दुकान चलाता है। पीड़ित के मुताबिक सोमवार शाम गांव के कुछ दबंग उसकी दुकान पर पहुंचे और जबरन उसे उठाकर अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां कई घंटों तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और लाठी-डंडों, केबल तथा बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया। मारपीट के दौरान युवक चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन दबंगों का दिल नहीं पसीजा। पिटाई से उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पीड़ित ने बताया कि देर रात किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गिरते-पड़ते अपने घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और तुरंत उसे लेकर सुमेरपुर थाने पहुंचे, जहां पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मामले में सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *