Spread the love

हमीरपुर। कस्बा भरुआ सुमेरपुर के शिक्षण संस्थानों में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मां गीता महेश्वरी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अंकित पालीवाल एचआर मैनेजर जेके सीमेंट एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गया दीन अनुरागी सहित अन्य अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान उपेंद्र जी प्रधानाचार्य गायत्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सुमेरपुर, अरविंद श्रीवास्तव, संजय यादव, कुलदीप शुक्ला, दीपिका द्विवेदी, गुरु अभय प्रताप सिंह, चंद्रशेखर उर्फ चंदू भैया और संतोष धुरिया मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रणवीर सिंह, संरक्षक अजय पालीवाल, उप प्रबंधक पुनीत पालीवाल, प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा समेत विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन आशीष द्विवेदी ने किया।
वहीं श्री गायत्री विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में भी प्रतिभा सम्मान पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद शर्मा बाबा की उपस्थिति में मेधावी छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय पालीवाल, मिथिलेश द्विवेदी, नरेश मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, शेरखान, अशोक शर्मा एवं अमित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विद्यालय के प्रबंधक पुनीत पालीवाल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया है, ताकि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़े और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करें। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीपिका द्विवेदी सहित समस्त शिक्षण स्टाफ मौजूद रहा।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *