Spread the love

​राठ (हमीरपुर)। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेन्द्र सिंह लोधी के खिलाफ भाजपा हमीरपुर चेयरमैन कुलदीप निषाद द्वारा कथित रूप से दिए गए हिंसक और अमर्यादित बयान पर लोधी समाज भड़क उठा है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष रूपसिंह लोधी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी राठ के माध्यम से सौंपा गया।
​सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा चेयरमैन ने मीडिया और सोशल मीडिया पर सांसद के खिलाफ लात-घूंसा चलाने, घर घेरने और कार्यकर्ताओं द्वारा मारपीट करने जैसी खुलेआम धमकी दी है। महासभा ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसी उकसाने वाली भाषा समाज में जातीय वैमनस्य और हिंसा का माहौल पैदा करती है जो दंडनीय अपराध है।
​महासभा ने स्पष्ट किया कि यदि पूर्व में सांसद द्वारा कोई आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, तो उसके लिए महोबा में कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा कानून हाथ में लेने की बात करना निंदनीय है। इससे पूरे बुंदेलखंड के लोधी समाज में भारी आक्रोश है। महासभा ने राज्यपाल से मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए भाजपा चेयरमैन के खिलाफ कठोर वैधानिक व प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *