मौदहा हमीरपुर – बीआरसी कार्यालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मुख्य सेविका मौजूद रहीं। जिला समन्वयक चंद्रशेखर ने ‘स्कूल रेडिनेस मेला’ के आयोजन के संबंध में जानकारी दी प्रशिक्षण में बताया गया कि सरकार के निर्देशानुसार एसआरएम स्कूल रेडिनेस मेला आयोजित किया जाना है। इसमें 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के साथ उनकी गतिविधियां माता-पिता व अभिभावकों द्वारा कराई जाएंगी। जिला समन्वयक चंद्रशेखर ने प्रथम संस्था की ओर से पंजीकरण व गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पहला मेला 12 मई से 16 मई तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होगा। दूसरा मेला 15 जून से 20 जून तक केंद्रों में लगाया जाएगा।मेले का उद्देश्य बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना और अभिभावकों को जागरूक करना है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकत्रियों को मेले के आयोजन की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
