Spread the love

हमीरपुर – कुरारा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर कुरारा से हमीरपुर की ओर जा रहा एक ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी खाली सरकारी बस से टकरा गया। हादसे में ऑटो में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों में दो पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय हमीरपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना सोमवार दोपहर करीब एक बजे मिली। सूचना मिलते ही थाना कुरारा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरारा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर चार लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना संभवतः ऑटो के टायर फटने या स्टीयरिंग में तकनीकी खराबी के कारण हुई। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से ऑटो सड़क किनारे खड़ी बस से जा टकराया। टक्कर के बाद ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। थाना कुरारा पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

By AKC NEWS HINDI

AKC NEWS HINDI हमीरपुर का एक विश्वनीय समाचार पोर्टल है जो स्थानीय और राष्ट्रीय खबरे आप तक पहुचाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *